Hindi
न्यूजीलैण्ड उन देशों में है जहां आंतों के कैंसर की दर सर्वाधिक है। पेट की नियमित जांच कराने से कैंसर का जल्दी पता लगाकर जानें बचाई जा सकती हैं जब प्रायः उसका सफलतापूर्वक इलाज किया जा सकता है।
पेट की जांच का मुफ्त राष्ट्रीय कार्यक्रम 2017 से न्यूजीलैण्ड भर में शुरू किया जा रहा है। यह 60 से 74 साल आयु वाले पुरूषों और महिलाओं के लिए है जो सार्वजनिक वित्तपोषित स्वास्थ्यसेवा के लिए पात्र हैं।
जांच के लिए आपकी बारी आने पर आपको एक आमंत्रण पत्र, एक सहमति फार्म, और पेट की जांच के लिए एक मुफ्त टैस्ट किट भेजी जाएगी।
आपके क्षेत्र में कार्यक्रम शुरू होने के दो साल के अंदर आपको पहला आमंत्रण मिलेगा।
यह टैस्ट घर में किया जाएगा, और यह साफ-सुथरा तथा आसान है।
यदि अप फ्री बोवेल सक्रीनिंग प्रोग्राम के बारे में किसी से बात करने चाहते हैं, तो 0800 924 432 पर फोन करें और हिन्दी समन्वयक के लिए पूछें।
यदि अपनी आंतों में किन्हीं लक्षणों को लेकर आप चिंतित हों तो आपको अपने डॉक्टर को तुरन्त दिखाना चाहिए।